Categories: JalandharPunjabVideo

जालंधर कैंट : युवक पर कातिलाना हमला करने वाला मुख्य आरोपी, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष भरत अटवाल जोली गिरफ्तार

अमन नाहर

छोटी दीपावली पर विक्रम उर्फ मम अपनी पत्नी और अपने बेटे के साथ एक दुकान पर शॉपिंग कर रहे थे। तभी आरोपित भरत अटवाल जोली ने तेजधार हथियार से अपने साथियों सहित विक्रम पर कातिलाना हमला बोल दिया।

इस हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जोली और विक्रम में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी। बदला लेने के लिए जोली ने विक्रम पर हमला कर दिया।

कैंट पुलिस ने छोटी दीपावली पर भरे बाजार एक दुकान पर पत्नी के साथ शॉपिंग कर रहे युवक पर कातिलाना हमला करने के मामले में मुख्य आरोपित काउंसलर जोली को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की पहचान भरत अटवाल जोली उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जोली घटना के तुरंत बाद से घर से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए सूचना के आधार पर कई जगह पर ट्रैप भी लगाए परंतु वह उन्हें चकमा देता रहा। पुलिस ने दीवाली की रात उसे दीपनगर क्षेत्र से काबू कर लिया।

बताया जाता है कि जोली को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने भारी-भरकम बंदोबस्त के साथ रात को क्षेत्र को घेर लिया था। उसके बाद जोली को काबू कर लिया गया। मुख्य आरोपित भरत अटवाल जोली वर्तमान में कैंट बोर्ड का पार्षद है। वह कैंट बोर्ड का उपाध्यक्ष भी है। मामले में अभी अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.