Categories: PhagwaraPunjabVideo

फगवाड़ा :लुटेरों ने करियाना दुकान में गोली चलाकर 10 हजार रुपये लूटे

पलाही रोड स्थित दीपक करियाना स्टोर पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरे गोली चलाकर 10 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए।

घटनास्थल पर पुलिस कर्मियों से साथ एसपी मनविंदर सिंह, डीएसपी परमजीत सिंह व थाना सदर के एसएचओ रमन कुमार पहुंचे और दुकान मालिक से वारदात की जानकारी हासिल करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

दीपक किरयाना स्टोर के मालिक दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 9:45 तीन नकाबपोश युवक उसके दुकान पर आया। युवकों ने अपना मोटरसाइकिल दुकान से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। इसके बाद तीनों युवक उनसे सामान के बारे में पूछते रहे।

एक युवक सड़क पर आते जाते लोगों का ध्यान रखने लग गया। इसी बीच उन्हें युवकों पर शक हो गया और उन्होंने मिर्ची उठाकर उनपर फेंकने का प्रयास किया। इसस दौरान एक युवक ने गोली चला दी और दुकान के गल्ले में पड़े 10 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

एसपी मनविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने वारदात की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.