JALANDHAR – firing in a public place in a filmy style

0
1003

SUKHWINDER BAGGA

जालंधर लंबा पिंड चौक में पब्लिक प्लेस के बीच गोली चलाने का एक मामला सामने आया है |

बताया जा रहा है कि कार सवार युवक मोटरसाइकिल सवार लोगो का पीछा कर रहे थे ,तो जैसे ही मोटरसाइकिल चालक लंबा पिंड चौक के पास भीड़ होने की वजह से रुके, तो कार सवार लोगो ने कार से बाहर निकल कर मोटरसाइकल सवार लोगो को पकड़ने की कोशिश की ,लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार युवक भागने लगे ,तो कार सवार लोगो ने उन पर फायरिंग कर दी |

गोलियां चलती देख चौक में खड़े लोग सहम गए |गोलियां चलाने के बाद कार चालक मोटरसाइकिल सवार युवकों के पीछे पठानकोट की तरफ भाग गए | लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी | सूचना मिलने पर एसीपी नॉर्थ ,थाना रामा मंडी ,व थाना डिवीजन नंबर 8, की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई |

जब घटना की जानकारी लेने के लिए हमारे पत्रकार ने एसीपी नार्थ दमनवीर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और फिर थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ से संपर्क किया तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया.