जालंधर में PM MODI का दौरा कल , पुलिस के हाथ पाँव फूलेBOMB THREAT से सुरक्षा एजेंसीज सतर्क

0
106
jalandhar email bomb threat
jalandhar email bomb threat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फरवरी को जालंधर स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां आ रहे हैं। पीएम के दाैरे को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं पीएम के आने से एक दिन पहले कई स्कूलों को धमकी भरी मेल भेजी गई है। 

पीएम नरेंद्र मोदी एक फरवरी को डेरा सच्चखंड बल्लां आ रहे हैं। पीएम के दाैरे से पहले शनिवार को एक बार फिर बम धमाके की धमकी आई है। 

जालंधर के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है इसके बाद पुलिस कैंब्रिज स्कूल में गई और जांच की। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की लेकिन स्कूल के अंदर पुलिस की गाड़ियां देखी गई। गुरु रविदास महाराज की शोभायात्रा को लेकर पूरे जालंधर में स्कूलों में छुट्टी है जिसके चलते कोई परेशानी नहीं हुई।

धमकी भरी मेल में कहा गया है कि डेरा सच्चखंड बल्लां और संत निरंजन दास जी से इसका कोई लेना देना नहीं है सिर्फ मोदी को लेकर है। यह बदला है निज्जर के लिए, जिसकी कनाडा में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। मोदी खालिस्तान का दुश्मन है।