जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना बताया जा रहा है उन्होंने एक ठेकेदार को एक फैक्ट्री बनाने के ठेका दिया और नक्शा दिया जिसके तहत फैक्ट्री बनानी थी | कुछ पैसे देकर बस्ती बावा खेल स्तिथ फैक्ट्री का काम तो शुरू करवा दिया गया मगर जब पैसे देने की बारी आयी तो कुल खर्च में से कुछ पैसे थमा दिए गए |
अब दुबारा उस फैक्ट्री का काम कर रहे ठेकेदार अवतार नगर निवासी प्रदीप गुप्ता ने बताया की फैक्ट्री के काम में काफी पैसा खर्च हो चूका है और मटेरिअ भी आ चूका है जिसका हिसाब मानेगा गया तो कण्व खन्ना ने उन्हें अपनी फैक्ट्री पर बुलाया जो की शहनाई पैलेस के पास स्तिथ है | वहाँ पर उन्होंने अकेला पहुंच बातचीत शुरू की जो की बड़े प्यार से शुरू हुई और बातों बातों में उन्होंने कुछ लोग वह बैठा लिए |

कुछ देर बाद प्रदीप गुप्ता के आरोपों के अनुसार वहाँ कुछ और बाउंसर जैसे दिखने वाले लोग पहुंचे और उनके साथ दीपक बहल नाम का शख्स वह पंहुचा जो खुद को लेट चौधरी संतोख का पीए बता रहा था और आते ही उन्होंने उसपर थप्पड़ घूसों से हमला शुरू कर दिया और उसकी सभी ने मिलकर खूब पिटाई की और कहा कीजिसको चाहे बुला ला हम यही है , न तुझे कोई पैसे मिलने न ही तू हमारा कुछ बिगाड़ सकता है |
प्रदीप गुप्ता के अनुसार दीपक ने अपनी कांग्रेस आकाओ की पहुंच दिखाई और कहा की सरकार कोई भी हो कोई हमर कुछ नहीं बिगाड़ सकता , पुलिस भी हमारी जेब में है | उन्होंने उसका मोबाइल तक चीन लिया था जो की बाद में जाते वक़्त उसको वापस दे दिया गया | प्रदीप ने बताया की सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाने के बाद भी पुलिस उसकी कंप्लेंट लिखने में आनाकानी कर रही है और एफआईआर भी नहीं लिख रही है | मेडिकल चेकअप के अनुसार उसके गुप्तांगो में भी गहरी चोटें लगी है जिस कारण वो बाथरूम तक नहीं जा पा रहे है |
वही जब इस पूरे मामले में थाना 5 के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने बताया की सोमवार को केस के आइओ को बुलाकर पार्टी को बुलाया जाएगा और जो बनती कार्यवाही होगी वो की जायेगी |
मगर इस पूरे मामले में निष्कर्ष ये निकलता है की दो दिन बीत जाने के बाद भी उक्त आरोपी खुलेआम घूम रहे है , कारपोरेशन तक उनकी फैक्ट्री के नक़्शे और अन्य दस्तावेज नहीं चेक कर रहे , न पुलिस उनकी अभी तक कंस्ट्रक्शन रुकवा रही जबकि मामला क्रिमिनल ओफ्फेंस का है और पैसे के लें दें का बाकी है |
क्या अब कांग्रेस के कुछ छोटे मोठे लोग ,आम आदमी पार्टी जो की कट्टर ईमानदार पार्टी है और पंजाब में सरकार चला रही है , उसके ऊपर भारी पड़ते नज़र आ रह है | आखिर कब मिलेगा आम लोगो को इन्साफ ?















