Categories: Business

भारत में ‘Google Pay’ पर नहीं लगेगा किसी तरह का चार्ज-GooGle INDIA

गूगल इंडिया ने बुधवार को साफ कर दिया कि इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क लगाने की घोषणा सिर्फ अमेरिकी बाजार के लिए है और भारत में उसके ऐप्स पर इसका कोई असर नहीं होगा.

गूगल इंडिया ने बुधवार को साफ कर दिया है कि इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क लगाने की घोषणा सिर्फ अमेरिकी बाजार के लिए है और भारत में उसके ऐप्स पर इसका कोई असर नहीं होगा. 

गूगल के इस ऐलान के बाद अब साफ हो गया है कि भारत में ‘गूगल पे’ से पैसों की लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. भारत में ‘गूगल पे’ पर चार्ज को लेकर चल रही खबरों का खंडन करते हुए गूगल ने कहा कि ये शुल्क सिर्फ अमेरिका के लिए है, यह भारत में ‘गूगल पे’ या गूगल पे फॉर बिजनेस ऐप पर लागू नहीं होंगे.

बता दें कि, ऐसी कुछ खबरें चल रही थीं कि गूगल जनवरी 2021 से अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे से पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस बंद करने जा रही है. कंपनी इस सर्विस के बदले इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ेगी, लेकिन इसके लिए यूजर्स को चार्ज देना होगा. 

अब गूगल इंडिया ने साफ कर दिया है कि ये शुल्क सिर्फ अमेरिका में वसूला जाएगा. गूगल ने एक सपोर्ट पेज पर स्पष्ट किया कि ऑरिजिनल गूगल पे ऐप जनवरी में अमेरिका में काम करना बंद कर देगा. यानी भारत में इसका कोई असर नहीं होगा और भारत में गूगल पे यूज करने वाले ग्राहकों को कोई चार्ज नहीं लगेगा. 

कंपनी ने अमेरिका के अपने यूजर्स को सूचित किया है कि वे 2021 में पैसे भेजने या उससे पैसे स्वीकार करने के लिए pay.google.com का उपयोग नहीं कर पाएंगे. इसलिए पैसे भेजने या स्वीकार करने के लिए नए गूगल पे ऐप का यूज करें. गूगल पे अमेरिका में अपने यूजर्स के लिए इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर एक शुल्क भी जोड़ेगी.

 गूगल का कहना है कि अमेरिका में डेबिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर करने पर 1.5% या 0.31 डॉलर (जो भी ज्यादा हो) शुल्क लगता है. अब गूगल भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर चार्ज वसूलने की तैयारी में है. 

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.