COVID Latest Update

मजबूत इम्यून सिस्टम ही युवाओं के लिए बना जानलेवा..

कोरोना वायरस की पहली लहर जहां बुजुर्गों के जान की दुश्मन थी, वहीं दूसरी लहर ने युवाओं पर ज्यादा असर डाला. 

 वायरस से लड़ने की क्षमता युवाओं में बुजुर्गों से कहीं ज्यादा होती है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि कोरोना वायरस ने 18 से 45 वर्ष की उम्र वालों को कैसे टार्गेट किया होगा? कैसे उन युवाओं की भी जान इस वायरस ने ले ली, जिनको पहले से कोई बीमारी नहीं थी? आपको इस सवाल का जवाब जानकर हैरानी होगी कि युवाओं के अपने मजबूत इम्यून सिस्टम ने ही उनकी जान ले ली. भारत में 18-45 की उम्र वालों में गंभीर लक्षणों को लेकर डॉक्टर का कहना है कि इसके पीछे की वजह युवाओं की प्रतिरोधक क्षमता है.

 रिपोर्ट के मुताबिक सायटोकाइन स्टॉर्म नाम की बायलॉजिकल प्रक्रिया इस तरह की मौत की वजह बनती है. होता यूं है कि – वायरस को मारने के लिए शरीर अपनी ही कोशिकाओं और टिश्यु पर हमला करना शुरू कर देता है. ज्यादा उम्र के लोगों के साथ भी यह हो रहा है लेकिन कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से उन पर यह असर जानलेवा नहीं होता, जबकि युवाओं की इम्यूनिटी ज्यादा होने की वजह से उनकी जान पर बन आती है.

सीएमआरआई अस्पताल में फेफड़ों का इलाज करने वाले डॉ राजा धर कहते हैं – ‘यह वो युवा है जो सेहतमंद हैं और कुछ ही हैं जो थोड़ी बहुत बीमारियों से पीड़ित भी हैं. पिछले साल के अनुभव से यह पता चलता है कि पिछली बार तो इन्हें हल्की फुल्की बीमारी हुई लेकिन इस बार वह कोविड के सामने हार गए. इसकी एक वजह सायटोकाइन स्टॉर्म है. इसमें सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ता है, फिर दिल, किडनी और लीवर की बारी आती है. इसलिए इन युवाओं में कोविड के पहले लक्षण सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही है.’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.