World

दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटकर हुआ अलग, इसका आकार जानकर रह जाएंगे दंग..

अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटकर अलग हो गया है। इसकी लंबाई की यदि बात करें तो ये करीब 170 किमी है जबकि इसकी चौड़ाई करीब 25 किमी है। 

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के मुताबिक अंटार्कटिका के वेडेल सागर में रोने आईस शेल्‍फ के पश्चिम हिस्‍से में हुआ है। इसका पता ईएसए ने कॉपरनिकस सेंटीनल सेटेलाइट से लगाया है। ईएसए के मुताबिक अब ये आइसबर्ग का टूटा हुआ विशाल हिमखंड वहां पर धीरे-धीरे आगे बह रहा है जो वैज्ञानिकों के लिए कौतूहल का कारण बना हुआ है। इस विशाल हिमखंड का पूरा आकार करीब 4 हजार वर्ग किमी से भी अधिक है। वैज्ञानिकों ने इसको ए-76 नाम दिया है। इसका आकार न्‍यूयॉर्क के द्वीप पोर्टो रिको का करीब आधा है।

बिटेन के अंटार्कटिका सर्वे टीम ने सबसे पहले इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनिया के सबसे बड़े इस हिमखंड के इस तरह से अलग होने से समुद्री जलस्‍तर में बढ़ोतरी होने की फिलहाल कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। इसकी वजह वैज्ञानिक मानते हैं कि ये तैरते हुए बर्फ के शेल्‍फ का एक हिस्‍सा था। 

ये ठीक ऐसे ही है जैसे किसी किसी बर्फ के गिलास में पिघलने से उसमें मौजूद पानी का स्‍तर नहीं बढ़ता है। इसलिए ही इसके टूटकर अलग होने से भी समुद्री जलस्‍तर नहीं बढ़ेगा। हालांकि वैज्ञानिकों ने गर्म होते अंटार्कटिका को लेकर चेतावनी जरूर दी है। 

 वैज्ञानिकों का कहना है कि अंटार्कटिका धतरी के अन्‍य हिस्‍सों की तुलना में काफी तेजी से गर्म हो रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अंटार्कटिका का जलस्‍तर 1880 के बाद से करीब 10 इंच तक बढ़ चुका है। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.