COVID Latest Update

बड़ी खबर: डब्ल्यूएचओ को शक कोरोना पीड़ित मरने वालों की संख्या हो सकती है अधिक, छिपाई जा रही हैं मौतों की संख्या..

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह अंदेशा जताया है कि आधिकारिक तौर पर कोरोना से मरने वालों की संख्या काफी कम बताई जा रही है। 

यह अनुमान है कि कोरोना से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मरने वालों की वास्तविक संख्या दो से तीन गुना ज्यादा हो सकती है। इधर, दुनियाभर में लगातार दूसरे दिन साढ़े छह लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए और 12 हजार 700 से अधिक की जान चली गई।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, ‘हम संभवत: कोरोना से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से हो रही मौतों का काफी कम आंकड़ा देख रहे हैं।’ डब्ल्यूएचओ के डाटा के अनुसार, गुरुवार तक दुनियाभर में कोरोना से 34 लाख से ज्यादा मौतें हुई। 

इन जगहों पर कोरोना के नए वैरिएंट तेजी से फैल रहे हैं

पाकिस्तान : कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई। तीन हजार नए केस मिलने से कुल मामले आठ लाख 93 हजार हो गए।

ब्रिटेन : कोरोना के नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुल 3,424 केस हो गए हैं। कोरोना का यह वैरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया था।

चीन : इस देश में कोरोना के 24 नए मामलों की पहचान की गई। ये सभी मामले विदेश से आए बताए गए। 24 घंटे में किसी मौत की खबर नहीं है।

सिंगापुर : यहां 24 घंटे में कोरोन के 41 नए मामलों की पुष्टि की गई। इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 61 हजार 730 हो गया। कुल 32 मौत हुई है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.