COVID Latest Update

12 से 18 साल के बच्चों के लिए बड़ी राहत, भारत बायोटेक की वैक्सीन को मिली DCGI की मंजूरी

अब भारत में बच्चों के लिए उपयोग के लिए स्वीकृत दूसरा टीका है. अगस्त में जायडस कैडिला की तीन-खुराक डीएनए जैब को वयस्कों और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों पर इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, कोवैक्सिन को दो खुराक में बच्चों को दिया जाएगा, पहली और दूसरी के बीच 28 दिनों के अंतराल हाेगा.

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने शनिवार को भारत बायोटेक को 12-18 साल के बच्चों के लिए Covaxin Covid-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने अक्टूबर में DGCI को बच्चों के लिए Covaxin के आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की थी.

Covaxin अब भारत में बच्चों के लिए उपयोग के लिए स्वीकृत दूसरा टीका है. अगस्त में जायडस कैडिला की तीन-खुराक डीएनए जैब को वयस्कों और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों पर इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, कोवैक्सिन को दो खुराक में बच्चों को दिया जाएगा, पहली और दूसरी के बीच 28 दिनों के अंतराल हाेगा. सरकार को सौंपे गए टेस्टिंग के आंकड़ों के मुताबिक, वयस्कों और बच्चों के लिए टीके का अंतर और खुराक समान होगा.

मेदांता के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहन ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे बड़ी राहत की खबर बताया है. “ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के बीच ये एक सुखद खबर है. उन्होंने बताया कि अगर डेटा को सार्वजनिक किया जाए तो इससे मदद मिलेगी. भारत बायोटेक ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) को कोवैक्सिन (BBV152) के लिए 12-18 वर्ष आयु वर्ग में नैदानिक ​​परीक्षणों से डेटा प्रस्तुत किया था. CDSCO और SEC द्वारा डेटा को पूरी तरह से रिव्यू किया और अपनी सिफारिशें दी थीं.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

22 hours ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.