COVID Latest Update

अमेरिका देगा दुनिया को 8 करोड़ टीके, भारत को कितना मिलेगा अभी तय नहीं..

 राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने दुनिया के अन्य देशों को कोरोना वैक्सीन की 8 करोड़ खुराक देने का वादा किया है.

 लेकिन वैक्सीन के अमेरिकी भंडार में से किस देश को वैक्सीन की कितनी खुराक मिलेगी, अभी ये तय नहीं है. वैश्विक स्तर पर महामारी से लड़ाई में अमेरिकी प्रयासों की अगुवाई कर रही गेल स्मिथ ने कहा कि अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है कि 8 करोड़ वैक्सीन की खुराक में से किसे कितना मिलेगा.

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट की को-ऑर्डिनेटर गेल स्मिथ ने कहा कि इस सप्ताह राष्ट्रपति बाइडेन की घोषणा के बाद वैश्विक स्तर सहयोग के लिए प्रयास शुरू हुए हैं. अमेरिका अपने वैक्सीन स्टॉक से 2 करोड़ वैक्सीन की खुराक अन्य देशों को देगा, जबकि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 6 करोड़ खुराक को मिलाकर कुल 8 करोड़ वैक्सीन की डोज दुनिया के अन्य देशों को दी जाएंगी.

भारत को छह करोड़ टीके देने का आग्रह

इससे पहले प्रख्यात अमेरिकी नागरिक अधिकार नेता जेसी एल जैक्सन ने कहा था कि वे राष्ट्रपति जो बाइडन से महामारी के सबसे बुरे प्रकोप से प्रभावित भारत को कोविड-19 टीकों की छह करोड़ खुराक जारी करने का आग्रह करेंगे. जैक्सन ने एक बयान में कहा, ‘महामारी किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए खतरा है. खतरे का सामना करने के लिए हमारी प्रतिक्रिया व्यापक होनी चाहिए.’ उन्होंने कहा कि वह बाइडन से भारत को एस्ट्राजेनेका टीके की छह करोड़ खुराक देने का आग्रह करेंगे.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.