COVID Latest Update

कोरोना की तीसरी लहर में खतरे की आशंका को देखते हुए बच्चों के इलाज की सुविधा वाला पहला कोविड केयर सेंटर खुला..

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर अधिक खतरे की आशंका को देखते हुए इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

मालवीय नगर स्थित पीटीएस कालोनी में बनाए गए 50 बेड के श्री लक्ष्मी नारायण कोविड केयर सेंटर से एक बालरोग विशेषज्ञ को भी संबद्ध किया गया है। इस सेंटर में जो लोग भर्ती होंगे उनके घर के बच्चों का भी बराबर ध्यान रखा जाएगा ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। या फिर बच्चे संक्रमित हो गए हैं तो तुरंत उनका इलाज शुरू किया जा सके। 

हालांकि, बच्चों को इस सेंटर में भर्ती नहीं किया जाएगा। बालरोग विशेषज्ञ बच्चाें का आनलाइन इलाज करेंगे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में खोले गए इस सेंटर का बुधवार को एसडीएमसी साउथ जोन की अध्यक्ष व मालवीय नगर की निगम पार्षद डॉ. नंदिनी शर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मालवीय नगर स्थित आकाश हॉस्पिटल यहां चिकित्सीय सेवा देगा।

आकाश हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत गाबा ने बताया कि यहां कोरोना के कम व हल्के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों को आनलाइन परामर्श देंगे। सुबह-शाम उनका बॉडी टेंपरेचर, आक्सीजन लेवल लिया जाएगा। जरूरत के अनुसार उनको दवा व डाइट चार्ट दिया जाएगा। प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ एक एंबुलेंस हमेशा तैनात रहेगी ताकि किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। 

पीटीएस कालोनी आरडब्ल्यूए के सचिव मनविंदर सिंह ने बताया कि मरीजों के पंजीकरण व भोजन व्यवस्था के लिए आरडब्ल्यूए का कार्यालय उपलब्ध करवाया गया है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.