कोरोना महामारी के चलते मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं रद कर दी गईं हैं। मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की मार्कशीट जारी की जाएगी। जो छात्र मार्कशीट में उच्च अंक चाहते हैं, वो महामारी खत्म होने के बाद यानी आने वाले समय में परीक्षा के लिए बैठ सकते हैं। यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने दी है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। हालात सुधरने पर 12वीं की परीक्षाएं की जाएंगी।
कोरोना संक्रमण सामान्य होने की स्थिति में परीक्षा आयोजन की सूचना 20 दिन पहले दी जाएगी। वहीं, दसवीं के परीक्षा परिणाम तैयार करने के संबंध में भी आदेश जारी किए गए हैं। नियमित छात्रों के लिए प्रत्येक छात्रों की छमाही और प्री-बोर्ड व यूनिट टेस्ट एवं आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
इन परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रहने वाले छात्रों को भी 33 अंक देकर पास घोषित किया जाएगा। सभी प्राइवेट छात्रों को 33 अंक देकर पास घोषित किया जाएगा। अगर कोई असंतुष्ट होता है तो भविष्य में आयोजित परीक्षा में शामिल हो सकेगा। इस संबंध में भविष्य में नीति तय की जाएगी। इस वर्ष दसवीं परीक्षा की प्रावीण्य सूची जारी नहीं की जाएगी।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.