BOLLYWOOD BREAKING अनुराग कश्यप , विकास बहल और तापसी पन्नू के घर पर आयकर विभाग का छापा

0
2692

आयकर विभाग ने  फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप , विकास बहलऔर अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर पर छापा मारा है. प्राप्त जानकारी अनुसार यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स से संबंधित है. आयकर विभाग की ओर से की जा रही छापेमारी मुंबई में कई जगहों पर की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, इन लोगों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है. इन लोगों के मुंबई और बाहरी ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. अभी इस छापेमारी के क्रम में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फैंटम फिल्म्स के ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर छापे मारे गए हैं.