Entertainment

अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन, कार्डियक अरेस्ट आया, सलमान खान के साथ किया था काम

अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है। वह मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे। वरिंदर घुम्मण ने सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के साथ किया किया है।

VARINDER GHUMMAN WITH SALMAN KHAN
VARINDER GHUMMAN

अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है। मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण को द हीमैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह प्रमुख भारतीय प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर, एक्टर और डेयरी किसान थे। वे दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर माने जाते थे और भारत के बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं। 

VARINDER GHUMMAN

वरिंदर घुम्मण बाजू का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमृतसर गए थे। वह अकेले ही जालंधर बस्ती शेख स्थित घर से निकले थे। क्योंकि यह माइनर ऑपरेशन था। इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियो अरेस्ट आ गया और मौत हो गई। पंजाब के खिलाड़ियों को उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिंदर ने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह प्रथम भारतीय बॉडीबिल्डर हैं जिन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड मिला। 2011 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता मिली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी लड़ी हैं और भारतीय टीम का नेतृत्व किया है।

वरिंदर घुम्मण ने पंजाबी फिल्म कबड्डी वनस एगेन में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। हिंदी फिल्म में भी अभिनय किया। 2019 में फिल्म मरजावां में भी उन्होंने अभिनय किया था। आने वाली फिल्म टाइगर 3 में भी वो दिखाई देंगे। वरिंदर घुम्मण कई पंजाबी व हिंदी फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। 

घुम्मण ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी भारत का नाम रोशन किया। वरिंदर घुम्मन कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों मे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान समेत कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया।

VARINDER GHUMMAN

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.