JASWINDER BHALLA COMEDIAN
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी बेजोड़ हास्य शैली और अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले भल्ला ने Carry on Jatta, Naukar Wohti Da जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।
उनके निधन की खबर से पंजाबी सिनेमा जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह से ही उनके मोहाली स्थित आवास पर फिल्मी हस्तियों और चाहने वालों का आना-जाना शुरू हो गया है।
जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार कल, शनिवार दोपहर 12 बजे मोहाली के नजदीक बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। पंजाबी सिनेमा ने उनके निधन से एक अनमोल सितारा खो दिया है, और उनकी हंसी-मजाक से भरी यादें हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगी।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.