ranjan sehgal actor death
सिने जगत से एक और बुरी खबर आई है | अभिनेता रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘सरबजीत’ में अभिनय करने वाले अभिनेता रंजन सहगल का ऑर्गन फेल होने के कारण निधन हो गया. रंजन हिंदी और पंजाबी टीवी उद्योग के जाने माने कलाकार भी रहें. वे 36 साल के थे.
रंजन ने शनिवार को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली. अभिनेता का कुछ समय से इलाज चल रहा था. दिवंगत अभिनेता ने सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे टेलीविजन शो में भी काम किया. इसमें ज्यादातर वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आए.
उनके करीबी दोस्त चरणजीत सिंह कंबोज और सह-अभिनेत्री शीतल पंड्या ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की. ‘क्राइम पेट्रोल’ में रंजन के साथ काम करने वाली शीतल ने कहा, ‘हमने एक साथ क्राइम पेट्रोल के दो एपिसोड पर काम किया है. मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि हम शॉट्स के बीच चार्ली चैपलिन की महानता पर चर्चा करते थे. भयानक खबर.’
ALSO WATCH –
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.