anupam kher family positive
अनुपम ने वीडियो में बताया कि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी. उन्हें कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं. डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला. बाद में सीटी स्कैन करवाया और फिर माइल्ड (हल्के) कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई.
इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया. रिपोर्ट में अनुपम निगेटिव पाए गए जबकि उनके भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया. इसके बाद राजू की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया. इसमें अनुपम की भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि भतीजा निगेटिव निकला.
फिलहाल अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट किया गया है. इस बारे में बीएमसी को भी सूचना दे दी गई है और अब उनके घर को सैनिटाइज किया जाएगा. अनुपम ने लोगों से भी यही अपील की है कि वे अपने माता-पिता का ख्याल रखें. उन्होंने डॉक्टर्स की भी तारीफ की है, जो दिन-रात लोगों के लिए काम कर रहे हैं.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.