corona positive congress mla
गुजरात के जमालपुर से कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार को ही उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के गृह मंत्री से मुलाकात की थी. विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हो सकता है एहतियात के तौर गुजरात के सीएम, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री अपने आप को क्वारनटीन कर लें. वहीं, कांग्रेस के दो अन्य विधायक शैलेष परमार और ग्यासुद्दीन शेख को क्वारनटीन किया जाएगा.
कांग्रेस के ये सभी विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे. बता दें कि इमरान खेड़ावाला नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध को लेकर चर्चा में आ चुके हैं.
गुजरात में कोविड-19 के अब तक 615 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से अधिकतर अहमदाबाद शहर से हैं.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.