Categories: BusinessFeaturedIndia

ICE CREAM बनाने वाली मेसर्स क्‍वालिटी लिमिटेड ने लगाया कई बैंको को चूना, CBI ने चार राज्‍यों में की छापेमारी

सेट्रल ब्‍यूरो ऑफ इंवेस्‍टीगेशन (CBI) ने बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर दिल्‍ली की एक प्राइवेट कंपनी के फर्जी डॉक्‍युमेंट्स (Fake Documents) के जरिये 1,400 करोड़ का लोन लेने और फिर खुद को (Bankrupt) घोषित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद सीबीआई टीम ने दिल्ली, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में छापेमारी की.

केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) ने बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की शिकायत पर एक निजी कंपनी मेसर्स क्‍वालिटी लिमिटेड और कंपनी के निदेशकों के खिलाफ बैंक लोन फर्जीवाड़े (Bank Loan Fraud) का मामला दर्ज करने के बाद चार राज्‍यों में छापेमारी की.

सीबीआई ने दिल्ली समेत यूपी के सहारनपुर, बुलंदशहर, राजस्थान के अलवर और हरियाणा के पलवल में आठ जगहों पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया. दरअसल, ये मामला बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों से करीब 1,400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का लोन लेने के बाद फर्जीवाड़े को अंजाम देने से जुड़ा है.

सीबीआई की दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, मेसर्स क्‍वालिटी लिमिटेड ने बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), केनरा बैंक ( Canara Bank), बैंक ऑफ बड़ोदा (BoB), धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) और सिंडिकेट बैंक ( Syndicate Bank) को चूना लगाया है.

बैंकों के कंजोर्टियम का नेतृत्‍व बैंक ऑफ इंडिया कर रहा है. ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान भी इसी बैंक को हुआ है. फर्जीवाड़े का ये मामला दिल्ली में बैंक ऑफ इंडिया के जनपथ इलाके की चंद्रलोक बिल्डिंग में मौजूद शाखा में हुआ है.

मेसर्स क्‍वालिटी लिमिटेड (M/s Kwality ltd) का दफ्तर दिल्ली में राजौरी गार्डन इलाके के एफ-82 शिवाजी प्लेस में केडीआईएल में है. बैंक ने इसी पते पर करोड़ों रुपये का लोन लिया था. साथ ही लेनदेन के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्‍तेमाल किया गया है.

कंपनी के मालिकों में संजय ढिंगरा, अरुण श्रीवास्तव और सिद्धांत गुप्ता शामिल हैं. सीबीआई ने कई अज्ञात सरकारी बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. सभी आरोपी दिल्ली में ही रहते हैं, लेकिन अलग-अलग राज्यों में कारोबार है. इसलिए सभी ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana), यूपी (UP) और राजस्थान (Rajasthan) में आठ जगहों पर सोमवार देर शाम तक हुई छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेजों और सबूतों को जब्त किया गया है. साथ ही छापेमारी के दौरान कई मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्ड डिस्क को भी सीबीआई की टीम ने जब्त (Seize) कर लिया है. सीबीआई की टीम इन सभी को खंगालने के बाद कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.