Featured

दिल्ली साकेत कोर्ट में फायरिंग , वकील की ड्रेस पहनकर आए पति ने पत्नी पर कर दिया ओपन फायर

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मामले में गवाही देने आई एक महिला पर वकील की ड्रेस पहनकर आए अज्ञात शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया.

दिल्ली के साकेत कोर्ट में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस के इंतजाम पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मामले में गवाही देने आई एक महिला के पति ने वकील की ड्रेस पहनकर आए उसके पति ने कोर्ट रूम में ही ओपन फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.  

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की साकेत कोर्ट में ये महिला एक मामले में पति के खिलाफ ही गवाही देने के लिए आईं थी तभी इनका पहले से इंतजार कर रहे पति ने फायरिंग कर दी. महिला को आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का पति आदतन अपराधी है, और दोनों काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे. 

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी चाक-चौबंद है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर आए दिन फायरिंग होती रहती है. ये ऐसा पहला मामला नहीं है, जब दिल्ली की अदालत में गोली चली हो. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बावजूद, सुरक्षा चिंताओं के बावजूद दिल्ली की पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम रही है. सितंबर 2021 में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग हुई थी. जहां पर पेशेवर बदमाशों ने पुलिस कस्टडी में ही एक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

हालांकि पुलिस ने तत्काल प्रभाव से उस बदमाश को मार गिराया था लेकिन कोर्ट रूम में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती हैं. 

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.