बारामूला में बीजेपी के स्थानीय नेता को अगवा कर लिया गया है. पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन नेता का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
बीजेपी नेता को घाटी में निशाना बनाने की ये इस महीने की दूसरी घटना है. जुलाई के पहले हफ्ते में ही बांदीपुरा के स्थानीय बीजेपी नेता शेख वसीम बारी को गोलियों से छलनी कर मार दिया गया था. फायरिंग में शेख वसीम के पिता और भाई की भी मौत हो गई थी. अब बारामूला में बीजेपी नेता को अगवा किया गया है.
मेराजुद्दीन मल्ला बारामूला म्युनिसिपल कमेटी वाटरग्राम के उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी के सदस्य हैं. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अगवा किया है. अधिकारियों का कहना है कि जब मेराजुद्दीन बस्ती में सड़क पर पैदल जा रहे थे तो उस वक्त कुछ अज्ञात लोग कार में उन्हें ले गए. ये घटना बुधवार सुबह की है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.