Categories: FeaturedIndia

महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़ा मौत का रिकॉर्ड, एक दिन में 97 लोगों ने गंवाई जान

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2091 नए केस सामने आए हैं. इस दौरान 97 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है. राज्य में कोरोना के कुल 54 हजार 758 केस हो गए हैं.

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1002 नए केस सामने आए और 39 लोगों ने दम तोड़ा. मुंबई में कोरोना के कुल 32 हजार 974 मामले हो गए हैं और 1065 लोगों की मौत हुई है.

राज्य में कोरोना के 36 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं. अब 16 हजार 954 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1168 मरीज ठीक हुए हैं. महाराष्ट्र में अब तक 3 लाख 90 हजार 170 टेस्ट हुए हैं. इसमें से 54 हजार 758 पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 2436 नए केस सामने आए, जबकि 60 संक्रमितों की मौत हो गई. इसमें से 38 मरीजों की मौत मुंबई में हुई है.

महाराष्ट्र पुलिस में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 90 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अब तक 1889 पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 207 पुलिस अफसर और 1682 पुलिसकर्मी हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आकर 2 पुलिसकर्मी जान गंवा चुके हैं. अभी महाराष्ट्र पुलिस के 20 कर्मचारी कोरोना से जंग हार चुके हैं, जिसमें एक पुलिस अफसर और 19 पुलिसकर्मी शामिल हैं. अभी तक 838 पुलिसकर्मी कोरोना से जंग जीत चुके हैं और ठीक हो चुके हैं. अभी एक हजार से अधिक एक्टिव केस हैं.

अभी देश में कुल मरीजों की संख्या 1.45 लाख के पार है. इसमें से 4 हजार 167 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि अभी 60 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. अब हर दिन औसतन एक लाख टेस्ट हो रहे हैं. आईसीएमआर की मानें तो जल्द ही ये क्षमता 2 लाख तक पहुंचेगी.

online delivery in Jalandhar
One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.