पटियाला
ब्यूरो रिपोर्ट
पटियाला सनौर रोड पर बनी बड़ी सब्जी मंडी के बाहर मेन गेट पर निहंग सिंहो ने पुलिस पर हमला कर दिया। रविवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस हमले में एक एएसआइ के हाथ कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य मुलाजिम जख्मी हुआ है। घटना के बाद जख्मी को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कलाई कटने से जख्मी हुए एएसआइ की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद निहंग एक गुरुद्वारे में छिप गए। बाहर पुलिस बल तैनात है। एडीजीपी खुद कमान संभाले हुए हैं। उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है। अभी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में सवार होकर करीब 5 निहंग सिंह सब्जी मंडी पहुंचे थे। यहां सब्जी मंडी के स्टाफ ने इन लोगों की गाड़ी को रोककर कर्फ्यू पास के बारे में पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो। पास न होने पर इन लोगों ने सब्जी मंडी के स्टाफ के साथ झगड़ा करते हुए पुलिस की नाकाबंदी पर लगा बैरिकेड तोड़ गाड़ी भगाने की कोशिश की। इसके बाद बाद मुलाजिमों ने इनकी गाड़ी को घेर लिया।
गुस्साए निहंग तलवार लेकर पुलिस पर हमला कर इन्हें जख्मी करने के बाद मौके से फरार हो गए। निहंग सिंह बलबेड़ा एरिया में बने गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह घटना के बाद गुरुद्वारे में छिप गए। पुलिस अधिकारी पीछा करते हुए इस गुरद्वारे में पहुंच गए हैं। पुलिस पार्टी निहंग हमलावरों को सरेंडर करने के लिए चेतावनी दे रहे हैं। एडीजीपी राकेश चंद्र और कमांडो फोर्स भी मौके पर पहुंची चुकी है। एडीजीपी खुद कमान संभाले हुए हैं।
पटियाला जोन के आइजी जतिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भी सरेंडर के लिए चेतावनी दी, लेकिन डेरे में बने गुरुद्वारा साहिब के अंदर से निहंग अभी भी पुलिस को गालियां देते हुए धमकियां दे रहे हैं।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.