breaking news
शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं के छात्र सुखप्रीत सिंह (15) ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह पिता के साथ स्कूल के लिए निकला था।
सुखप्रीत खुद स्कूटी चला रहा था और स्कूल बैग को आगे रखा हुआ था। सरहिंद नहर के पास उसने स्कूटी रोकी और बिना कुछ कहे नए पुल पर से छलांग लगा दी। यह पिता की आंखों के सामने हुआ।
जवान बेटे के नहर में कूदने पर वह गहरे सदमे में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक उसका शव नहर में ढूंढा जा रहा है।
सुखप्रीत ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है। हालांकि वह पिछले डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रहा था और किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था।
स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक सुखप्रीत डेढ़ माह से स्कूल नहीं आ रहा था और इसकी वजह परिवार ने स्कूल में सुखप्रीत की बीमारी बताई थी। हरमनजीत सिंह (45) गुरुनगर में रहते हैं और सुबह सवा 8 बजे बेटे के साथ डा. आंबेडकर चौक स्थित स्कूल के लिए निकले थे। हरमनजीत सरकारी टीचर हैं और उनके दो पुत्र हैं। सुखप्रीत छोटा लड़का है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.