rakesh tikait
आज गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी बात किसानों को समझा नहीं पाए.
BIG ANNOUNCEMENT सरकार वापस लेगी तीनों कृषि कानून-गुरुपर्व के मौके पर पीएम मोदी का ऐलान
गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी बात किसानों को समझा नहीं पाए. इसपर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रिएक्शन दिया है.
राकेश टिकैत ने ट्वीट किया, ‘आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा. सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें.’
इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया. अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!’
वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी खुशखबरी मिली. तीनों कानून रद्द. 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए. उनकी शहादत अमर रहेगी. आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था. मेरे देश के किसानों को मेरा नमन.’
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.