Categories: India

दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री ‘मोदी’ की भतीजी के साथ लूट की घटना , कानून व्यवस्था की खुली पोल

दिल्ली में बदमाश पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भाग गए. पर्स में कैश के साथ-साथ कई अहम दस्तावेज भी मौजूद थे. दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक सिविल लाइन्स इलाके में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी आज (शनिवार) सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटीं. उनका कमरा सिविल लाइन्स इलाके के गुजराती समाज भवन में बुक था, पुरानी दिल्ली से ऑटो से वो अपने परिवार के साथ गुजराती समाज भवन पहुंचीं. गेट पर पहुंचकर वो ऑटो से उतर ही रही थीं कि तभी स्कूटी सवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए.

दमयंती बेन के मुताबिक पर्स में करीब 56 हज़ार रुपये, दो मोबाइल और तमाम अहम दस्तावेज थे. उन्होंने बताया कि उन्हें शाम को अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़नी है, लेकिन उनके दस्तावेज गायब हो गए है. उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है.

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन सिविल लाइन्स इलाके की बात की जाए तो दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में से एक है. जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया वहां से चंद कदमों की दूरी पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर का घर है. दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास भी महज थोड़ी दूरी पर ही है. ऐसे में दिन के उजाले में इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.