India

गुजरात के मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ी,पाए गए कोरोना पॉजिटिव जनसभा सम्बोधित करते हुए मंच से गिरे थे विजय रूपाणी

विजय रूपाणी की तबीयत रविवार को उस समय अचानक बिगड़ गई जब वह वडोदरा के निजामपुरा इलाके में मेहसनानगर चौराहे पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.विजय रूपाणी जनसभा को संबोधित करते वक्‍त मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे. जैसे ही उनका संतुलन बिगड़ा वहां उनकी सुरक्षा में मौजूद जवानों ने उन्‍हें तुरंत संभाला. मुख्‍यमंत्री को अहमदाबाद के मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है.


अस्पताल के निदेशक डॉ. आरके पटेल ने कहा, ‘सीएम विजय रूपाणी आज वडोदरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गए थे. उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है और उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा.’ उन्होंने कहा कि रूपाणी का ईजीसी और सीटी स्कैन सहित सभी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं. चिंता करने की कोई बात नहीं है.

विजय रूपाणी इन दिनों राज्य में निकाय चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं. एक के बाद एक वो कई चुनावी सभाओं में शामिल हो रहे हैं. बता दें कि वडोदरा सहित 6 नगर निगमों में 21 फरवरी को चुनाव होना है. नगरपालिका, जिले और तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को वोटिंग होगी.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.