30 मई को केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ है। इस बार भारतीय जनता पार्टी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने वाली है।
सातवीं वर्षगांठ के बार जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार पार्टी द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सभी भाजपा शासित राज्यों में पार्टी उन बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर एक योजना लागू करने जा रही है, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है और वो अनाथ हो गए हैं।
केंद्र सरकार की ओर से इस बाबत पहले ही सभी भाजपा शासित राज्यों को एडवायजरी जारी की जा चुकी है। उसके बाद उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश समेत भाजपा के कुछ राज्यों ने कदम भी उठा लिए हैं। केंद्र ने भाजपा शासित राज्यों से कहा था कि ऐसे बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करें जो कोरोना काल मे अनाथ हो गए हों या फिर ऐसे बच्चे जिसके माता-पिता दोनों अस्पताल में हैं उनकी देखरेख करें। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत अन्य भाजपा शासित प्रदेश की सरकारों की ओर से अगले सप्ताह यानी 30 मई को इस बाबत पूरी विस्तृत नीति सार्वजनिक की जाएगी।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.