कोरोना संकट काल में जब हर किसी को भीड़ में जाने से बचने के लिए कहा जा रहा है, ऐसे वक्त में कर्नाटक के बेंगलुरु में बवाल हो गया. मंगलवार देर रात एक फेसबुक पोस्ट से आहत हुए कुछ लोगों ने हंगामा मचाया, पुलिस स्टेशन और विधायक के घर को आग के हवाले कर दिया. अब बुधवार की सुबह जब रोशनी में सारी तस्वीर साफ हुई तो बेंगलुरु की सड़कों पर क्या तांडव हुआ ये दिख पाया.
यहां गाड़ियों को जला दिया गया है, एटीएम में तोड़फोड़ की गई. विधायक के घर पर हमला करने के अलावा आसपास के लोगों के घरों पर भी हमला किया गया, जिसके कारण लोगों के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं.
बुधवार की सुबह स्थानीय निवासी जब घर से बाहर निकले तो हर ओर बाइक-गाड़ी टूटी बिखरी हुई पड़ी थी, इसके अलावा पत्थरों का सैलाब भी था. अभी हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो आज रात 12 बजे तक रहेगा. उसके बाद हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा.
बेंगलुरु के हाली पुलिस स्टेशन इलाके में कांग्रेस विधायक के करीबी द्वारा एक फेसबुक पोस्ट लिखा गया. इस पर कुछ लोगों को आपत्ति हुई और वो इसकी शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन में पहुंचे. लेकिन, पुलिस ने आपसी तरीके से मामला सुलझाने के लिए कह दिया.इसी के बाद कई लोगों की भीड़ पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गई और नारेबाजी करने लगी. देखते-देखते ही बवाल हो गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई. इसके बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस स्टेशन, विधायक को घर को अपना निशाना बनाया. वहां तोड़फोड़ की, आगजनी की और पुलिस के दर्जनों वाहन को भी फूंक दिया.
इस पूरे बवाल में 60 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस ने खुली फायरिंग की. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. अभी हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि पूरे बेंगलुरु में धारा 144 लगा दी गई है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.