Politics

अब तो नारी शक्ति ने भी ठाना है, सेंट्रल हल्के से रमन अरोड़ा को विजय बनाना है

जालंधर

आम आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीना देने का वादा किया है। सभी महिलाओं का मानना है कि गारंटी महिला सशक्तिकरण के लिए इतिहास का सबसे बड़ा कदम साबित होगी।

जालंधर सेंट्रल विधान सभा क्षेत्र की कई महिलाओं ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं को तीसरी गारंटी दी है ,तबसे जालंधर की महिलाओं में उत्साह है और अब महिलाओं को आने वाले समय में बेहतर जीवन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जैसे ‘आप’ की सरकार ने दिल्ली में महिलाओं के लिए कई सुविधाएं दी है, वैसे ही अब पंजाब में आप की सरकार बनते ही महिलाओं को भी दी जाएंगी। उनके अनुसार असल में अब तक चुनाव के सभी मुद्दे लगभग पुरुषों के आस-पास ही रहते थे। पहली बार ऐसा हुआ है कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के हितों को आगे रखा है।

यही कारण है कि जालंधर सेंट्रल की लगभग सभी महिला मतदाताओं ने इस क्षेत्र से आप के उम्मीदवार रमन अरोड़ा को अभी से चुनाव में विजय श्री दिलाने का मन बना लिया है। रमन अरोड़ा द्वारा हलके में किए जा रहे चुनाव प्रचार दौरान महिलाओं द्वारा दिए जा रहे आशीर्वाद व सहयोग देखने को मिल रहा है। सभी ने आशा जताते हुए कहा कि रमन अरोड़ा ने जैसे धर्म का प्रचार व प्रसार करते हुए धर्म का झंडा बुलंद किया है, इसी तरह वे चुनाव जीत कर राजनीति में भी महिलाओं के हितों कि रक्षा करेंगें।

बता दें कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल पर भरोसा जताया और दिल्ली में आप की सरकार आते ही उनका बिजली-पानी का बिल माफ हो गया। मतलब पंजाब के लोगों में यह संदेश साफ जा चुका है कि केजरीवाल जो चुनाव से पहले वादा करते हैं निभाते भी हैं।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.