मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि चक्रवात यास के बहुत गंभीर चक्रवात में बदलने और 26 मई को ओडिशा व बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है।
सके मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बंगाल के 11 जिलों में अपनी टीमें तैनात कर दी हैं और मछुआरों को रविवार से समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
24 मई को बहुत गंभीर चक्रवात का रूप करेगा धारण
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है। इसके 23 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र पर विक्षोभ में केंद्रित होने की आशंका है। फिर इसके उत्तर व उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है जो 24 मई तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है और अगले 24 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है।
26 मई को पहुंचेगा बंगाल
विभाग ने कहा कि यह उत्तर व उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और आगे गंभीर रूप लेगा। 26 मई की सुबह तक यह बंगाल के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों तक पहुंच जाएगा। 26 मई की शाम के आसपास इसके बंगाल, उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों को पार कर जाने की काफी संभावना है।
अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना
अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके चलते ओडिशा और बंगाल में तूफान आने के अलावा अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने बंगाल और ओडिशा में स्वास्थ्य क्षेत्र की कमान प्रक्रिया को सक्रिय करने और इमर्जेंसी आपरेशन सेंटर या कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी सुझाव दिया है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.