World

चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर.. दिल्ली-यूपी, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट..

चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है।  चक्रवाती तूफान टाक्टे( Cyclone Tauktae) के कारण देश भर में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। 

चक्रवाती तूफान टाक्टे के कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूर्वी राजस्थान और दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होगी। पहाड़ों में अतिवृष्टि के आसार हैं जबकि उच्च हिमालय में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसके चलते देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार हैँ। यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है जबकि पहाड़ों में अतिवृष्टि के आसार हैं जबकि उच्च हिमालय में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है।

तूफान टाक्टे गुजरात से निकलकर बढ़ा राजस्थान की तरफ

तूफान टाक्टे गुजरात से निकलकर राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। अरब सागर से उठा चक्रवात टाक्टे मंगलवार रात को और कमजोर पड़ गया है। लेकिन चक्रवात टाक्टे के कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगीय़ दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार बुधवार को यह राजस्थान और हरियाणा के हिस्से में पहुंचेगा। इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसस विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और यूपी की कई जगहों को लेकर की चेतावनी जारी

मौसस विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और यूपी की कई जगहों को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव है। दिल्‍ली-एनसीआर  में बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्‍लभगढ़, नोएडा), पानीपत, गन्‍नौर, सोनीपत, गोहाना, बहजोई, सहसवान, नरोरा, देबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, गलौटी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला में बारिश होगी।

इनके अलावा यूपी के एटा, कासगंज, जालेसर, सिकंदरा राव, हाथरस, इगलस, अलीगढ़, खैर, अतरौली, जट्टारी, खुर्जा, जजऊ, आगरा, मथुरा, राया, बरसाना, नंदगांव, विराटनगर, कोटपुतली, कैथल, भिवाड़ी, मेहंदीपुर बालाजी, महवा, अलवर, भरतपुर, नागौर, डीग में भी बारिश होगी।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.