Punjab

रमन अरोड़ा को मिल रहे जनसमर्थन से मुरझाया ‘फूल’, मायूस हुई कांग्रेस व निराशा में तकड़ी

जालंधर

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी रमन अरोड़ा को चुनाव प्रचार जनता का भारी समर्थन व प्यार मिल रहा है। रमन अरोड़ा को लोगों से मिल रहा सहयोग व आशीर्वाद के चलते ही पूरे निर्वाचन क्षेत्र में फूल चुनावों से पहले ही मुरझाया हुआ है, कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है और तकड़ी निराशा के भंवर में डूबी नजर आ रही है।

रमन अरोड़ा ने आज अपना जनसम्पर्क जारी रखते हुए विभिन्न जगहों में लोगों से मिलकर आह्वान किया है कि उनके पक्ष में मतदान कर उन्हें सफल बनाएं और अपना आर्शीर्वाद दें। इस दौरान रमन अरोड़ा का वोट मांगने का अंदाज भी लोगों को लुभा रहा है। बड़ा-बुजुर्ग मिले तो चरण वंदन, छोटा मिले तो नमस्कार और उसके बाद बड़ी मीठी आवाज में वोट मांगते हैं रमन अरोड़ा।

रमन अरोड़ा ने कहा कि वह हमेशा जालंधर सेंट्रल की जनता के साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पूरे हलके में रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। वहीं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी क्षेत्र की जनता को दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास से उपेक्षित इस क्षेत्र में व्यवस्था को दुरूस्त करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से अपील की वह एक जुट होकर उन्हें विजयी बनाएं। लोगों ने रमन अरोड़ा को साथ देने का विश्वास दिलाया।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.