जालंधर में कोर्ट कांप्लेक्स के पास कुछ वकीलों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के वकील भाईयों की मदद के लिए आई लेडी कांस्टेबल के कपड़े भी फट गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचे दोनों पक्षों में फिर खींचतान हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में जांच में जुट गई है।
अस्पताल में भर्ती एक पक्ष ने कहा कि दूसरे पक्ष के वकील ने उनके घर में बम प्लांट किया था। उन्होंने इसके खिलाफ केस कर दिया। सोमवार को जब मामले की सुनवाई थी तो उन पर हमला कर दिया गया।
इस दौरान उनके पक्ष में आई लेडी कांस्टेबल बहन के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। वकील ने अपने कुछ साथी श्रीनगर से भी बुला रखे थे, जिन्होंने उन पर हमला कर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हम पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है।
दूसरे पक्ष की तरफ से अस्पताल पहुंचे एडवोकेट अशोक कुमार ने कहा कि मारपीट इन्हीं भाईयों ने की है। उनके खिलाफ जो भी केस लड़ता है, इसके साथ यह भाई मारपीट करते हैं।
आज भी सुनवाई के लिए आए वकीलों को वह गलत बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ही एक वकील को पीटा। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो लेडी कांस्टेबल के साथ उनकी खूब बहस हुई। जिसके बाद वह पुलिस थाने में बयान दर्ज करने चले गए।
फिलहाल पूरे मामले में दोनों के ही आरोपों को देख पुलिस अब सच्चाई की जांच में जुट गई है। इसके लिए पुलिस झगड़े के वक्त रिकॉर्ड किए वीडियो के साथ वहां लगे CCTV को भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.