bhatinda military station firing incident
बठिंडा सैन्य छावनी में बुधवार तड़के साढ़े चार बजे 80 मीडियम रेजिमेंट के चार जवानों की हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस व सेना के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस व सेना की संयुक्त टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं।
इस बीच बेहद पेचीदा बन चुके इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली से भी सेना के अधिकारियों की टीम बठिंडा कैंट पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। घटना का क्राइम सीन रिक्रिएट कर यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि फायरिंग करने के बाद हमलावर किस दिशा में भागकर छिप सकते हैं।
पुलिस व सेना की जांच टीम अभी तक यही मानकर चल रही है कि उक्त वारदात को कैंट के अंदर रहने वाले लोगों में से ही किसी ने अंजाम दिया है। सेना की तरफ से बठिंडा कैंट में तैनात विभिन्न रेजीमेंट और बटालियनों के फौजियों और उनके परिवारों वालों की गिनती की जा रही है, ताकि पता चल सके कि वारदात के बाद कोई जवान या उसके परिवार वाले गायब तो नहीं हैं। इसके अलावा सेना के अधिकारी इस मामले को आपसी रंजिश मानकर भी जांच कर रहे हैं।
जान गंवाने वाले जवानों का पिछले कुछ दिनों में किसी के साथ झगड़ा होने के एंगल से भी जांच की जा रही है। इसके लिए उनके साथ तैनात जवानों से पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ मृतक जवानों के शरीर पर किसी भी तेजधार हथियार से चोट के निशान न मिलने से मामला उलझ गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हमलावर दो थे और एक के हाथ में रिवॉल्वर और एक के हाथ में कुल्हड़ी जैसा तेजधार हथियार था। जांच टीम चश्मदीदों से दोबारा पूछताछ कर रही है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.