Punjab

Kapurthala: छह दिन बाद मिला गंदे नाले में गिरे अभिलाष का शव,NDRF की टीम ने 72 घंटे तक चलाया था RESCUE OPERATION

कपूरथला में पिछले मंगलवार अमृतसर रोड पर गंदे नाले में गिरे बच्चे अभिलाष का शव सोमवार सुबह उसी नाले में उतराता मिल गया। हालांकि इसी स्थान पर जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम द्वारा 72 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। अभिलाष के मिलने की पुष्टि करते हुए एसपी डी हरविंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी मे रखवा दिया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 

सबसे पहले अभिलाष के शव को देखने वाले भाजपा नेता पवन धीर ने बताया कि वह किसी काम से उस रास्ते से निकल रहे थे, तो अचानक नाले में एक बच्चे का शव उतराता दिखा। इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई।  

मंगलवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे अमृतसर रोड पर गंदे नाले में डेढ़ वर्षीय बच्चा अभिलाष गिर गया था। इसके बाद मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन मंगलवार रात तक कोई सुराग न मिलने के चलते एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। 

एनडीआरएफ की टीम तथा जिला प्रशासन की टीम ने लगातार 72 घंटे गंदे नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन कर अभिलाष की तलाश की। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम लौट गई। 

एसपी डी हरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने गंदे नाले से अभिलाष के शव को निकाल सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि गिरने के बाद शायद बच्चा कहीं नाले में साइड में फंसा रह गया। इसलिए रेस्क्यू टीम को नहीं मिल पाया। अब वह फूलने के बाद उसका शव ऊपर आ गया है।

 

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.