Punjab

जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच,दो युवकों को तेजधार हथियारों से काटा

जालंधर के शहीद उधम सिंह नगर इलाके में गैंगवार ! देखें मौके की तस्वीरें

ईशान जुनेजा \देवराज

जालंधर शहर में गैंगवार और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही |इसी को आगे बढ़ाते हुए जालंधर के नकोदर रोड पर पड़ते लाल तन सिनेमा के पीछे शहीद उधम सिंह नगर के पास शुक्रवार शाम को दो युवकों पर जानलेवा हमला हो गया |

मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन दो युवकों पर तलवारों से हमला कर दिया और फिर ईटों से मार मार कर उनका सर भी फोड़ दिया | काफी देर तक मारपीट के बाद युवक वहां से फरार हो गए, हालांकि इस पूरी वारदात में किसी ने आगे आकर उनकी मदद करना ठीक नहीं समझा |

आपको बता दे खून से सनी हालत में दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया ,जहां उन्हें प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया| घायल युवकों की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले अजय और सोनू के रूप में की गई है |जानकारी के मुताबिक अजय और सोनू की बस्ती शेख में किसी मनी और अंकित के साथ रंजिश चल रही थी |उसके दोस्त बताते हैं कि मनी नामक युवक नशे का कारोबार करता है जिसे अजय और सोनू रुकते थे |

उसी रंजिश के चलते मनी और अंकित ने अपने साथियों सहित मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया |सूत्रों के अनुसार यह गैंगवार है और उसी के चलते इन पर हमला भी किया गया | आपको बता दें कि वारदात की जगह के पास ही था न 4 का पक्का नाका लगता है ,पुलिस नाके के निकट हुई यह वारदात अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करती है ,क्योंकि नाके पर पुलिस तो खड़ी रहती है और युवक पर हमला हो जाता है |

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.