जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में रविवार को कूड़ा फेंकने गया युवक करंट की चपेट में आकर झलस गया। वह नीचे से गुजरती बिजली के 66 KV तार से छू गया। इस दौरान निकली चिंगारी से वहां कूड़े के ढेर में भी आग लग गई। इसका पता चलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। झुलसा युवक संजीव अंगुराल वहीं रेहड़ी लगाता था। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
फायर कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना मिली थी। जब वो मौके पर पहुंचे तो एक युवक झुलसा मिला। एंबुलेंस बुलाकर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यही पता चल रहा है कि तार टूटकर युवक के ऊपर गिर पड़ा और इससे कूड़े के ढेर में भी आग फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि बिजली के तार नीचे होने से यह हादसा हुआ है। इसके बारे में बिजली अफसरों से बात की जा रही है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.