JALANDHAR HEALTH ALERT : कोरोना पॉजिटिव को लेने लेट पहुंची एम्बुलेंस, गली में घूमता रहा मरीज़ बच्चे और अन्य लोगो के बीच खड़ा रहा

0
6288

20 मिनट में PPE KIT पेहेन तैयार होती है AMBULANCE TEAM

देखे पूरी वीडियो रिपोर्ट , आखिर क्यों एक मरीज़ को देखने के लिए बाहर आ जाते है लोग ?

 जालंधर

(सुखविंदर बग्गा)

जालंधर लंम्मा पिंड से कोरोना मरीज पोस्टिव आने पर इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया . जब लंम्मा पिंड मोहल्ले में अचानक पुलिस व मेडिकल की टीम पहुंची तो लोग दहशत में आ गए .जब पता चला कि इसी इलाके का रहने वाला सुनील कुमार, करोना पोस्टिव आया है, तो सभी गलियों में पुलिस तैनात कर दी गई. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि, मेडिकल टीम आने से पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज सुनील कुमार, खुद  अपना सामान उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचने के लिए घर से बाहर निकला ,तो एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो वह मोहल्ले की गलियों में ही घूमता रहा . बच्चे और कुछ लोग भी उनके पास से गुजरते रहे ,लेकिन फिर जब मेडिकल टीम और 108  एंबुलेंस पहुंची तो ,वह खुद ही एंबुलेंस के पास पहुंचा . वहां पर भी 20 मिनट तक वह आशा वर्कर, मेडिकल टीम व लोगों के साथ खड़ा रहा .108 एंबुलेंस  टीम के सदस्य पीपीई  किट पहनते रहे, फिर उन्हें 20 मिनट के बाद 108 एंबुलेंस में बैठाकर  सिविल अस्पताल पहुंचाया .

online delivery in jalandhar
online delivery in jalandhar