Punjab

जालंधर में विधिपुर फाटक के पास दर्दनाक हादसा, 3 की मौत और 9 गंभीर घायल

सुखविंदर बग्गा

जालंधर में विधिपुर फाटक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। टायर फटने से बेकाबू होकर कार स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई व छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को मौके पर मौत हो गई व छह लोगों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार का टायर फटने के चलते यह हादसा हुआ है।

घटना के समय कार काफी तेज रफ्तार में थी। धमाके होने के साथ टायर फट गया। टायर फटने से कार तीन बार पलटी। हादसे में घायल लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मकसूदां थाना पुलिस का कहना है कि घायलों को अभी होश नहीं आया है।

छह गंभीर घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार सवारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी।

घटना की जानकारी देते हुए मकसूदां थाना के प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं व युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में आधा दर्जन के करीब मरीज घायल है।

जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारण की जांच के साथ-साथ मृतकों व घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.