लम्मा पिंड चौक के पास वीरवार रात चोरों ने इलेक्ट्रीशियन के दो दुकानों को निशाना बनाया और अंदर रखा लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब एक हॉकर सुबह दुकान पर अखबार फेंकने पहुंचा।
दुकान के ताले टूटे देख उसने मामले की जानकारी दोनों दुकानों के मालिकों को दी। उन्होंने पुलिस को बताया तो वह जांच करने मौके पर पहुंची।
पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ है और दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह से बिखरा हुआ है .मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक गुरविंदर कुमार और मदन लाल ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर अच्छी 17 बिजली की मोटर तांबे की तार के साथ-साथ अन्य सामानों पर भी हाथ साफ कर दिया है
चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है वही चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए या चोर एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने से पहले इन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के तारे काट दी
फिर भी लगा कि कैमरे अब भी काम कर रहे होंगे तो उन्होंने कैमरे को दूसरी तरफ मोड़ दिया .वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है . फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करनी भी शुरू कर दी है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.