मॉडल टाउन में यूथ कांग्रेस के चुनाव के दौरान गोलियां चलने से हड़कंप मच गया।एक गुट ने हवा में पांच फायर किए। मौके पर कांग्रेस वर्कराें ओर पुलिस में तीखी झड़प हो गई, जिसके चलते पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और गुरप्रीत गोपी नाम के युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि कांग्रेस नेताओं के दवाब में उसे छोड़ दिया गया।
मौके पर डीसीपी अश्वनी कपूर पुलिस अधिकारियों व भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अभी तक इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। कांग्रेसियों ने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
डीसीपी अश्वनी कपूर का कहना है कि सुबह वोटिंग शुरू होने से लेकर यहां पुलिस को तैनात किया गया है। बाकायदा वोटरों के शिनाख्ती पत्र जांचने के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है। किसी तरह की जाली वोटिंग नहीं हुई है। पुलिस वीडियोग्राफी करा रही है जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। माैके से खाली खोल बरामद हुआ है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है गोली चलाने वाले ने अवैध पिस्ताैल का इस्तेमाल किया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने झड़प के बाद हवा में पांच फायर करके दहशत फैला दी थी जिसके बाद उन्हें मजबूरन विरोध में उतरना पड़ा।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.