Categories: PatialaPunjab

पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यक्रम के बाद गैंगवार, फायरिंग में दो जख्मी

पटियाला
ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यक्रम के बाद वहां दो गुटों में भिड़ंत हो गई। हाथापाई के बाद मौके पर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए हैं। घटना नगर निगम ऑफिस के नजदीक एनआइएस चौक पर हुई। पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद हथियारों से लैस होकर पहुंचे गुट ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से जख्मी युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गोली लगने से घायल युवकों की पहचान चरणजीत सिंह निवासी नजदीक सीआईए स्टाफ पटियाला व रेहान निवासी रिशी कालोनी के रूप में रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 से लेकर 24 साल के बीच है। रेहान के पीठ पर एक गोली लगी है, जबकि चरणजीत सिंह को दो गोलियां लगी हैं। उक्त झगड़ा हरविंदर जौई व एसके खरौड़ ग्रुप के बीच बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे चौकी न्यू अफसर कालोनी इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने कहा कि जख्मियों के बयान लेकर कार्रवाई की जा रही है। जौई से हाथापाई होते ही चली गोलियां | कै. अमरिंदर नगर निगम आफिस में रैली को संबोधन करने के लिए पहुंचे थे। करीब तीन बजे वह रैली खत्म करते ही निगम से निकल गए तो रैली में शामिल युवक भी लौटने लगे। इस दौरान कुछ युवकों ने हरविंदर सिंह जौई को मोटरसाइकल स्टार्ट करते समय रोका और उससे हाथापाई शुरू कर दी।इसी दौरान रूमाल लपेट कर पहुंचे दो युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।

इन लोगों ने पांच राऊंड फायर किए। फायरिंग के दौरान तीन गोलियां उक्त युवकों को लगी, जिससे वह लहूलूहान होकर नीचे गिर गए। उधर, सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिमों में भी हड़कंप मच गया, लेकिन तब तक गोली चलाने वाले घटनास्थल से फरार हो चुके थे। रैली में शामिल स्थानीय कांग्रेसी लीडरों ने तुरंत जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद राजिंदरा अस्पताल के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया।

करीब पांच महीने पहले थाना अनाज मंडी इलाके में शमशेर सिंह को गोलियां मार कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में एसके खरौड़ सहित करीब 15 लोगों को नामजद किया गया था। शमशेर सिंह को हरविंदर सिंह जौई निवासी धीरू नगरी सपोर्ट करता था, जिस वजह से एसके खरौड़ ग्रुप के साथ उसकी रंजिश चल रही थी।

हरविंदर जौई ने कहा कि वह रैली के बाद लौट रहा था तो उसे युवकों ने पकड़ हाथापाई की थी, जिसके बाद दो युवकों ने गोलियां चलाई थीं। किसी तरह खुद का बचाव करते हुए वह मौके से भाग गया था। यह गोलियां नजदीक खड़े दो युवकों को लगी हैं। जख्मी होने वाले दोनों युवक उसके ग्रुप के नहीं हैं और न ही उसके किसी ग्रुप मेंबर ने गोली चलाई है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.