Amritsar

PUNJAB में फिर चली गोलियां,शादी समारोह में AAP सरपंच का गोलियां मार किया गया क+त्ल

वल्टोहा के पूर्व सरपंच जरमल सिंह संधू की गोली मारकर हत्या,

अमृतसर के मैरी गोल्ड पैलेस में एक शादी समारोह में बैठे सरपंच को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सिर में गोली मारी,

विधायक सरवन सिंह धुन भी शादी समारोह में मौजूद थे

विवाह समागम में सरेआम गोलियां मार हमलावर हुए फरार

आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच पर चलाई गई गोलियां

अमृतसर के रिजॉर्ट में सरेआम हमलावरों ने मौजूदा सरपंच पर चलाई गोलियां उतारा मौत के घाट

मृतक की पहचान जर्मल सिंह के रूप में हुई है वह खेमकरण के वल्टोहा क्षेत्र के मौजूदा सरपंच थे

जर्मल सिंह अमृतसर अपने रिश्तेदार के विवाह समागम में शामिल होने पहुंचे थे

ख़ानखाते वक्त दो हमलावरों ने की था जर्मल सिंह पर हमला कोट पेंट पहन कर आए थे हमलावर

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच की शुरू सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा

अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। हमलावरों ने सरपंच पर फायरिंग कर हत्या कर दी। तरन तारन के विधानसभा हलका खेमकरण के आप विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या हुई है।

दरअसल, विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा छह महीने से सरपंच वल्टोहा से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। दो बार पहले भी उन पर हमला हो चुका था। रविवार को सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के मेरी गोल्ड पैलेस में गए थे, यहां पैलेस में दाखिल होकर हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।जर्मल सिंह वल्टोहा आढ़त का कारोबार भी करते थे। शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय वल्टोहा गांव संधुआ से दो बार सरपंच रह चुके थे।

जबकि 2022 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबियों में माने जाते सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा समाज सेवक भी थे।वल्टोहा को छह माह के दौरान इसी क्षेत्र से संबंधित विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा 30 लाख की रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा था।

सरपंच पर दासूवाल के गुर्गों द्वारा पहले दो हमले किए जा चुके हैं। एक हमले में उनकी आढ़त का मुनीम घायल हो गया था। जबकि दूसरे में बाल-बाल बच गए थे। सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की थी। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से फोन पर बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

22 hours ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.