Gurdaspur

गुरदासपुर: स्कैनिग का रेट 2500 रुपये अधिक बताने पर सेंटर सील..

मैडम सिटी स्कैन करवानी है, कितने पैसे लगेंगे, सर 4500 रुपये लगेंगे। इसके बाद एसडीएम अर्शदीप सिंह द्वारा पैसे देकर 4500 रुपये की पर्ची कटवा ली गई। यह सारा घटनाक्रम हुआ सिगमा एमआरआइ एंड सिटी स्कैन सेंटर तिब्बड़ी रोड गुरदासपुर में।

मैडम सिटी स्कैन करवानी है, कितने पैसे लगेंगे, सर 4500 रुपये लगेंगे। इसके बाद एसडीएम अर्शदीप सिंह द्वारा पैसे देकर 4500 रुपये की पर्ची कटवा ली गई। यह सारा घटनाक्रम हुआ सिगमा एमआरआइ एंड सिटी स्कैन सेंटर तिब्बड़ी रोड गुरदासपुर में। इसके बाद सिविल सर्जन सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे व स्कैन सेंटर को अगले निर्देशों तक सील कर दिया गया।

लोगों की लूट कर रहे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन

कोरोना महामारी के चलते पंजाब सरकार व सेहत विभाग लोगों से हो रही लूट को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है। सेहत सेवाओं के बदले लोगों की लूट कर रहे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। इसी दौरान एसडीएम को शिकायत मिली कि तिब्बड़ी रोड पर स्थित सिगमा एमआइआर व सिटी स्कैन सेंटर द्वारा लोगों से सिटी स्कैन करवाने के लिए 4500 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि सेहत व परिवार कल्याण विभाग पंजाब के डायरेक्टर की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक सिटी स्कैन की कीमत दो हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसको देखते हुए एसडीएम अर्शदीप सिंह सोमवार की बाद दोपहर को अचानक सिटी स्कैन में पहुंच गए। उन्होंने रिसेप्शन पर मौजूद महिला कर्मचारी से सिटी स्कैन का रेट पूछा और पर्ची कटवा ली। मैडम ने सिटी स्कैन का रेट 4500 रुपये बताया, जोकि निर्धारित मूल्य से 2500 रुपये अधिक था। इसके बाद एसडीएम अर्शदीप सिंह वहां से चले गए और कुछ ही देर में सिविल सर्जन डा.हरभजन राम मांडी, डा. रोमी राजा, तहसीलदार अरविद सलवान व कुछ अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों द्वारा की गई छानबीन के बाद उपमंडल मजिस्ट्रेट की ओर से जारी निर्देशों के तहत सिटी स्कैनिग सेंटर को अगले आदेशों तक सील कर दिया गया है।

सिविल सर्जन को दी हिदायत:

साथ ही सिविल सर्जन को हिदायत की गई है कि उक्त आदेशों के पालन को यकीनी बनाया जाए और यह भी सुनिचिश्ति किया जाए कि पिछले समय में सेंटर की ओर से जो स्कैनिग किए गए हैं, उनकी रिपोर्ट संबंधित मरीजों को मुहैया करवाई जाए,ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर पर उक्त सेंटर का सारा रिकार्ड चेक करें। 

मैनेजर नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब

हालांकि दूसरी तरफ सेंटर के मैनेजर रोहित का कहना है कि उनकी स्कैनिग करने वाली मशीन खराब होने के चलते स्कैनिग नहीं हो पा रही। हालांकि रिसेप्शन तैनात लड़की ने गलती से कुछ लोगों की स्कैनिग की रसीदें काट दी। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि लड़की द्वारा पैसे तो सेंटर द्वारा निर्धारित रेट के मुताबिक ही लिए गए हैं तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.