Jalandhar

पंजाबःफेसबुक पर नकली ID के जरिये लोगों को बना रहे अपना शिकार..

महानगर में साइबर ठगों के दिल से पुलिस का इकबाल कुछ इस कदर गायब हो चुका है कि अब वह खुलेआम पुलिस के बड़े अधिकारियों के नाम से भी ठगी करने लगे हैं.

जालंधर में तो उन्होंने साइबर क्राइम डिपार्टमेंट हेड करने वाले पुलिस अधिकारी को ही निशाना बना डाला। जालंधर रेंज के आईजी कौस्तुभ शर्मा के नाम से साइबर ठगों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। हालांक पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

इतना ही नहीं, ठगों ने आईजी रेंज जालंधर उनकी फैमिली फोटो भी अकाउंट पर डाल दी और उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज उनसे रुपयों की मांग करने लगे। मामला जब आईजी शर्मा तक पहुंचा तो उन्होंने अपने निजी फेसबुक अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लोगों को इस बारे में आगाह किया।

आईडी में पुलिस की वर्दी में फोटो लगाई

पूरे मामले में गौर करने की बात यह है कि आईजी रेंज कौस्तुभ शर्मा की फेक प्रोफाइल पर उनके पुलिस में आईजी होने के साथ-साथ वर्दी में उनकी फोटो भी है। इसके बाद भी ठगों ने बेखौफ होकर उनकी ही आईडी बनाते हुए लोगों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। जालंधर का साइबर क्राइम डिपार्टमेंट है आईजी रेंज कौस्तुभ शर्मा के अधीन आता है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.