Jalandhar

जालंधर में नाबालिग लड़की से उसी के सहपाठियो ने किया गैंगरेप,रेप करके सड़क पर फेंक गए

करतारपुर शहर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय लड़की रात को घर से पानी लाने के लिए निकली थी कि उसे उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ही उठाकर ले गए। लड़की के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया और हालत खराब होने पर उसे रास्ते में ही फेंक कर फरार हो गए। लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की के साथ उसके साथ ही पढ़ने वाले कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया है। उसके साथ मारपीट भी की गई है। जब लड़की की हालत बिगड़ गई तो उसे वह रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व एसीपी बलकार सिंह बच्ची को मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने थाना प्रभारी को आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के आदेश दिए। करतारपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अभी तक लड़की की कोई मेडिकल जांच नहीं की गई है। एक युवक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

नाबालिग लड़की की माता ने बताया रात को करीब साढ़े 8 बजे उनकी लड़की पड़ोसियों के घर में पानी लाने के लिए गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसके दादा और चाचा उसे ढूंढने के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने देखा कि लड़की एक मोटरसाइकिल के नीचे गिरी हुई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। वह बेसुध थी तो दादा और चाचा उसे उठाकर अस्पताल में ले गए।

One News 18

Share
Published by
One News 18

Recent Posts

म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर रात दस बजे फायरिंग

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी मामले में चर्चा में आए म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल…

5 hours ago

जालंधर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार,गुजरात पुलिस के पास थे हैरान कर देने वाले INPUTS

पंजाब के जालंधर में पाकिस्तान का जासूस गिरफ्तार, ISI को मुहैया करवाई थी जानकारी पंजाब…

6 hours ago

PUNJAB में CABLE TV देखना हुआ बहुत महंगा, STAR और COLOURS ने बढाए अपने रेटIPL का मज़ा हुआ किरकिरा , देने पढ़ रहे डबल पैसे

भारत में इस समय दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का आयोजन हो रहा…

2 weeks ago

प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती हुई गुंडागर्दी , क्या दिल्ली क्या पंजाब सब बराबर , अभिवावक हो रहे परेशान

आज के समय में स्कूल संस्थान एक बिज़नेस के रूप में उभर रहे है जहाँ…

1 month ago

पंजाब में बुलडोजर कार्रवाई: पुलिस ने नशा तस्कर के घर को गिराया

नशे पर वार के तहत पंजाब पुलिस ने ड्रग माफिया के घर देर रात बुलडोजर…

3 months ago

PUNJAB में फिर BLAST – पुलिस स्टेशन के बाद अब पुलिसकर्मी के घर के पास हुआ धमाका, घर के शीशे टूटे

बटाला के पास के गांव रायमल में एक पुलिसकर्मी के घर के पास एक धमाका…

3 months ago