बुधवार को मकसूदां स्थित सब्जी और फल मंडी के अंदर नाले में से शव मिलने से सनसनी फैल गई। गटर में मिले शव की हालत काफी खराब थी। शव काफी सड़-गल गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को गटर मे फेंका है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन 1 घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इस कारण मौके पर मौजूद लोगों में रोष फैल गया। बाद में पुलिस ने शव को बाहर निकाला लेकिन कोई शिनाख्ती कार्ड न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मकसूदा मंडी के पिछली तरफ जो नाले बने हुए हैं, उनके ऊपर ढक्कन नहीं है।
कई बार नशेड़ी वहां बैठते हैं और ढक्कन तोड़ जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना था कि यह कोई नशेड़ी भी हो सकता है जो नशे की हालत में वहां पर गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.