Jalandhar

टोल प्लाजा पर लंगर खाने रुकी पुलिस, हाथ छुड़ा सतलुज दरिया में कूदा चोरी का आरोपित; मछुआरों ने निकाला बाहर..

जालंधर पुलिस की कस्टडी से शुक्रवार को चोरी का एक आरोपित भाग गया और हथकड़ी सहित सतलुज दरिया में कूद गया। मछुआरों ने आरोपित को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की जान में जान आई।

दरअसल चोरी के आरोपित को जालंधर पुलिस शुक्रवार को सफेद रंग की जैन कार में लुधियाना पेशी पर लेकर जा रही थी। फिल्लौर में सतलुज दरिया स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने लंगर लगाया हुआ था। पुलिस वहां लंगर खाने के लिए रुकी। कार से चार पुलिस मुलाजिम हथकड़ी लगाए एक आरोपित के साथ बाहर निकले और वहां लगा लंगर छकने लगे। इस दौरान हथकड़ी में बंधा आरोपित पुलिस कर्मचारी का हाथ छुड़वा कर भागा और सतलुज दरिया में कूद गया। यह देख पुलिस सकते में आई। सभी मुलाजिम उसने पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े।

हथकड़ी के कारण आरोपित पानी में तैर नहीं पा रहा था। वह धीरे-धीरे डूबने लगा। इस बीच वहां मौजूद पूर्व पार्षद रंजीत मसीह व मछुआरों यह देखा तो वे पानी में कूद गए और कुछ ही समय बाद आरोपित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसको जमीन पर लिटाकर पेट से पानी निकाला गया। काफी देर बाद होश में आने पर पुलिस की सांस में सांस आई। इसके बाद पुलिस वाले उसे लेकर लुधियाना की तरफ चले गए.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.